(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
बदलापुर। थाना बदलापुर,महाराजगंज व एस.ओ.जी. जौनपुर की संयुक्त टीम द्वारा शातिर लुटेरे अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। पुलिस की टीम द्वारा रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर खास द्वारा प्रभारी निरीक्षक संतोष पाण्डेय को सूचना प्राप्त हुई कि शातिर वांछित लुटेरे जिन्होने महराजगंज व बदलापुर में कई छिनैती की घटना को अंजाम दिया है। एक बड़ी घटना को अजांम देने की फिराक में है और अगर जल्दी की जाय तो उनको पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर विश्वास कर के पुलिस की टीम द्वारा घनश्यामपुर अंडरपास के पास पहुंचकर उक्त बदमाशों के आने का इन्तजार करने लगे तभी वहां से तेज रफ्तार में एक बाइक बदलापुर से घनश्यामपुर की तरफ आते दिखाई दिया।
पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया
पुलिस द्वारा इनको रोकने का प्रयास करने पर बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। उक्त फायरिंग से थानाध्यक्ष महराजगंज बाल बाल बच गये। पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर मे गोली लगी, जिससे उक्त बदमाश घायल होकर गिर पड़ा व दूसरे को दौड़ाकर पकड लिया गया वही तीसरा बदमाश अंधेरे का लाभ लेकर भागने मे सफल रहा। घायल बदमाश को बाद प्राथमिक उपचार सीएचसी बदलापुर से सदर अस्पताल जौनपुर के लिए रेफर कर दिया गया। बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुटी है।
पुलिस फरार आरोपियों के ठिकानों पर दे रही दबिश
गिरफ्तार बदमाशों में रजनीश उर्फ रीशु खरवार पुत्र गजराज खरवार नि0 करनपुर थाना सिगरामऊ जनपद जौनपुर (घायल) बदमाश संग्राम सिंह पुत्र देवी प्रसाद सिंह नि0 ग्राम ढेमा थाना बदलापुर जनपद जौनपुर। प्रभारी निरीक्षक संतोष पाण्डेय ने बताया कि फरार अभियुक्त प्रिंस यादव पुत्र अमरनाथ यादव नि0 ग्राम तियरा थाना बदलापुर जनपद जौनपुर की तलाश में पुलिस टीम उनके सम्भावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
