तूराबली का पुरवा से नवजात शिशुओं का शव मिलना बना चर्चा का विषय
कैफ़ी सुल्तान की खबर
दूरदर्शन न्यूज 24/7/प्रधान संपादक
(विस्तार)
फतेहपुर। फतेहपुर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने अपना एक बड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के समस्त जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपने जनपद में अवैध नर्सिंग होम तथा झोलाछाप डॉक्टरों की दुकानें बंद कराने का काम करेंगे वहीं उन्होंने कहा कि फर्जी नर्सिंग होम व झोलाछाप डॉक्टरों के ऊपर कानूनी कार्यवाही करवाते हुए उन्हें जेल भेजने का काम करेंगे उनका यह बड़ा बयान भले ही अन्य जनपदों में लागू होता नजर आ रहा हो किंतु जनपद फतेहपुर में हर गली हर मोहल्ले में अवैध नर्सिंग होम व झोलाछाप डॉक्टरों की दुकानें संचालित हो रही और अवैध नर्सिंग होम व झोलाछाप डॉक्टरों की दुकानों में ज्यादातर गर्भपात भू हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है वही जिला अस्पताल के पीछे तूराबली का पुरवा मोहल्ले में बीते करीब पांच सालों में 3 दर्जन से अधिक नवजात शिशुओं के शव मिलने की चर्चा है अभी बीते दिन एक नवजात शिशु के शव को कुत्ते नोचते हुए नजर आए हैं वही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर शव विच्छेदन गृह भेजकर पोस्टमार्टम कराने का काम भी किया गया है अब प्रश्न यह खड़ा होता है कि आखिरकार जिला अस्पताल के पीछे बने तूराबली के पुरवा मोहल्ले में ही नवजात शिशु के शव क्यों बरामद होते हैं और वहीं पर सबसे ज्यादा नवजात शिशु के शव कैसे पाए जाते हैं हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस प्रशासन के हाथ खाली हैं और ऐसी घटना को अंजाम देने वाले लोगों तक पुलिस प्रशासन नहीं पहुंच सकी है वही विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जानकारों ने बताया कि जिला अस्पताल के पीछे बनी नर्सेज कॉलोनी /स्टाफ कॉलोनी में भी कुछ ऐसी स्टाफ नर्स हैं जो गर्भपात जैसी घटना को अंजाम देने में पीछे नहीं हटती चोरी छुपे अपने कमरों में ले जाकर गर्भपात जैसी घटना को अंजाम दिया जाता है और गर्भपात कराने वाली महिला को पहले से ही दवा के माध्यम से गर्भ में पल रहे बच्चे की सांसे रोक दी जाती है नवजात शिशु की गर्भ में ही मृत्यु हो जाने के बाद साधारण तरीके से नॉर्मल डिलीवरी करा दी जाती है और नवजात शिशु को रात के अंधेरे में फेंक दिया जाता है सुबह होते ही आसपास के लोगों के माध्यम से नवजात शिशु के शव मिलने की सनसनी फैल जाती है परंतु आज तक नवजात शिशु के शव मिलने के बाद उस घटना को अंजाम देने वाले डॉक्टर व स्टाफ नर्स तथा डिलीवरी कराने वाली महिला व नवजात शिशु की मां को कोई भी खोज नहीं पाया है और ना ही उन लोगों के ऊपर कोई कार्यवाही हो पाई है जनपद में धड़ल्ले से गर्भपात कराने वाले ठेकेदार अपनी दुकान संचालित कर के बैठे हुए अब देखना यह है कि क्या उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ऐसी घटना को अंजाम देने वाले लोगों को जेल की सलाखों के पीछे भिजवा पाएंगे या निरंतर यह कार्य जारी रहेगा