आजमगढ़ जिले में प्रधान और कोटेदार भिड़े, पांच लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सराय खुरसू गांव में प्रधान और कोटेदार के बीच चल रही वर्चस्व की जंग में हंगामा खड़ा हो गया। नायब तहसीलदार पुलिस के साथ गांव में पहुंचे। पोखरी से मछली पकड़वाने लगे। विरोध करने व वीडियो बनाने पर मौके पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो पुलिस के साथ ग्राम प्रधान के पक्ष के लोग पुलिस के साथ उलझ गए। इसी बीच मौके पर पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग की घटना हुई। जिसके बाद पुलिस ने ग्राम प्रधान के भाई को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक दर्जन के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा व महिला पुलिसकर्मीयों के साथ अभद्रता के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
पांच लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
इस बारे में खुरसो स्थित पोखरी पर कोटेदार सीताराम सिंह अपने चक में बता रहे है। जिसमें वह पछली पालन करते है जबकि गांव के प्रधान बलवंत सिंह मछली नहीं पकड़ने दे रहे हैं। प्रधान बलवंत सिंह का दावा है कि पोखरी गांव समाज की भूमि में है। कोटेदार ग्राम समाज की पोखरी से लोगों को मछली नहीं पकड़ने दे रहा है। पुलिस भी उच्च अधिकारियों के आदेश को नहीं मान रही है। इसी को लेकर दोनों पक्षों में करीब एक वर्ष से विवाद होता चला आ रहा है। इस मामले में पांच लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
