(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। अतरौलिया में बिजली के बकायेदारों के ऊपर प्रशासन का हंटर चला है। बड़े बकायेदारों को जेल भेजा गया। बाकी बड़े बिजली के बकायेदारों को जल्द विद्युत बिल जमा करने के लिए कहा गया है।
जिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व के बड़े बकायेदारों से लगातार वसूली की जा रही है। जिससे बड़े बकायेदारों के यहां जल्द से जल्द पैसा जमा कराने व कुर्क नीलामी की भी कार्रवाई की जा रही है। बकायेदार अब पैसा जमा करें या जेल जाने को रहे तैयार हो जाएं। इसी क्रम में नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ बूढ़नपुर तहसील के अंतर्गत भवानी पट्टी गांव पहुंचे। जहां बिजली के बड़े बकायेदार दिनेश यादव पुत्र झिनकू यादव पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनको गिरफ्तार करा दिया।
बड़े बकायेदारों पर हो रही कार्रवाई
दिनेश यादव का बिजली विद्युत बकाया 7,52,000 था, जिसे अभी तक जमा नहीं किया गया। नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बड़े बकायेदारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अनुरोध भी किया है कि जिसका जो भी बकाया है, वह जल्द से जल्द जमा कर दे। अन्यथा की स्थिति में हम लोग चेतावनी देने के साथ-साथ जेल भेजने का भी कार्य कर रहे हैं। दिनेश यादव बड़े बकायेदार थे, जिन्हें आज गिरफ्तार किया गया।
