आजमगढ़ जिले में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से युवक की दबकर मौत, मृतक जितेन्द्र का फाइल फोटो।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। जिले के गंभीरपुर- मार्टिनगंज मार्ग पर दीदारगंज थाना अंतर्गत सिसवारा गांव के समीप बुधवार की शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली के पलट जाने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर पलटते ही आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि ड्राइवर ट्रैक्टर से दबा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मिट्टी गिराकर वापस आते समय हुई घटना
जिले के दीदारगंज क्षेत्र के सिसवारा ग्राम निवासी जितेंद्र पुत्र ( 32) गंगा बिंद परिवार की आजीविका चलाने के लिए क्षेत्र के ही एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाता था। बुधवार को दिन में वह ट्रैक्टर ट्राली पर मिट्टी लादकर क्षेत्र में ही एक व्यक्ति के यहां गिराने गया था। मिट्टी गिरा कर वापस लौटते समय तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित हुई ट्रैक्टर- ट्राली सिसवारा गांव के समीप पलट गई। वाहन के नीचे दब जाने से चालक जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मृतक के परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। हादसे की जानकारी स्थानीय थाने को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक जितेंद्र तीन भाइयों में सबसे बड़ा और एक पुत्री का पिता बताया गया है। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
