पूर्व प्रधान की हत्या में 4 आरोपी गिरफ्तार:रास्ते के विवाद में पीट-पीटकर हुई थी हत्या, 2 आरोपी अभी फरार

Views
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)


आजमगढ़। आजमगढ़ की जहानागंज पुलिस ने पूर्व महिला प्रधान की हत्या के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 1 दिन पूर्व विपक्षियों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से लैस होकर पूर्व प्रधान कौशल्या देवी पर जानलेवा हमला किया था। इलाज के दौरान पूर्व प्रधान की मौत हो गई थी।
हमले में कौशल्या देवी के साथ-साथ राकेश, बबीता, अंकित और अंकुर भी बुरी तरह से घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल कौशल यादव को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतका के पति ने छह आरोपियों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया था और मामले की विवेचना जहानागंज के इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह द्वारा की जा रही है।
दो की तलाश कर रही पुलिस
मामले की विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना के चार आरोपी राजकुमार, मनीष, आशा और अलका को पुलिस ने हिरासत में लेकर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड और डंडे को बरामद कर लिया गया है। मामले में दो आरोपी फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश लगातार की जा रही है। आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है। वहां से उन्हें जेल भेजा जाएगा।
रास्ते के विवाद में हुई थी हत्या
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हम लोगों का रास्ते का विवाद चल रहा था। यही कारण है कि हम लोगों की काफी समय से रंजिश थी। विपक्षी आबादी की जमीन में बने करकट के घर के पास से रास्ता मांग रहे थे और इसी मामले को लेकर मारपीट की घटना भी घटित हुई थी।