आजमगढ़ में एक्सीडेंट में किशोर की मौत:जंगल से लकड़ी लेकर घर आ रहा था, रास्ते में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

Views
हादसे के समय नवमी राम जंगल से लकड़ी लेने गया था।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)


आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन ने किशोर को जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा दोपहर को उस वक्त हुआ जब पंचम (14 ) पुत्र नवमी राम का बेटा जंगल से सूखी लकड़ी लाने गया था। जंगल से लकड़ी लेकर आ रहा किशोर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान गोरखपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने किशोर को जोरदार टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर लगते ही युवक सड़क से काफी दूर जाकर गिरा। तेज आवाज की सूचना जब आस-पास के लोगों ने सुनकर घटना स्थल की तरफ भागे तब तक वाहन टक्कर मारकर जा चुका था। गंभीर रूप से घायल किशोर को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान ही किशोर की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा शव
इस बारे में जीयनपुर थाने की पुलिस ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत की सूचना है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तक परिजनों की तरफ से किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।