आजमगढ़ पुलिस ने रेप के आरोपी को किया गिरफ्तार।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
पुलिस लगातार इस मामले की विवेचना कर रही थी। परिजनों का कहना है कि आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर रेप की घटना को अंजाम देता था। लोकलॉज के कारण पीड़ित इस बात को परिजनों से छुपाती रही। अंत में इस मामले में पुलिस से शिकायत करना ही बेहतर समझा। मामले की विवेचना के दौरान पीड़िता को बरामद कर लिया गया। पीड़िता का मेडिकल कराया गया जिसके आधार पर पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
पिहार से किया गया आरोपी को गिरफ्तार
इस मामले की विवेचना कर रहे सब इंस्पेक्टर उमाशंकर ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी को पिहार से हिरासत में ले लिया गया। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से आरोपी को जेल रवाना किया जा रहा है।
