निजामाबाद में महिला ने जहर खाकर दी जान:मामले की जांच में जुटी पुलिस, 2 दिन पहले भी किया था प्रयास

Views
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)


आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाली महिला ने जहर खाकर जान दे दी। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के आरा रा गांव निवासी सिंधु सिंह उम्र लगभग 30 वर्ष पत्नी संदेश कुमार सिंह ने बुधवार शाम को किसी कारण से जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर लोगों को इस बात की जानकारी हुई तो आनन-फानन में आसपास के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
31 दिसंबर 2022 को बेटे की डायरिया से हो गई मौत
इस बारे में गंभीरपुर थाने के प्रभारी ने बताया कि 31 दिसंबर 2022 को भी महिला के 7 वर्षीय बेटे अभिनंदन सिंह की कोल्ड डायरिया की वजह से दर्दनाक मौत हो गई थी। तभी से महिला काफी परेशान थी। 2 दिन पूर्व भी महिला ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया था पर परिवार के लोगों द्वारा जानकारी समय से मिल जाने के बाद बचा लिया गया था। पर आज महिला द्वारा जहर खाए जाने के काफी देर बाद लोगों को इस मामले की जानकारी हो पाई जिस कारण महिला को नहीं बचाया जा सका। मृतका के 3 वर्ष की बेटी भी है। पुलिस ने बताया कि मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है।