आजमगढ़ में बच्चों पर गिरा छज्जा, एक की मौत:तेरहवीं के भोज में शामिल होने गए थे, 5 घायल

Views
यह फोटो घटनास्थल पर पहुंचे SDM की है।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ में देर रात बच्चों के खेलते समय छत का छज्जा गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई है। इस हादसे में पांच बच्चे घायल हो गए। सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए अतरौलिया के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बच्चे तेरहवीं के भोज में शामिल होने गए थे। निर्माणाधीन मकान के बाहर भीड़ छटने का इंतजार कर रहे थे कि अचानक छज्जा भरभराकर गिर गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद SDM नवीन प्रसाद ने तहसीलदार को मौके पर भेज कर घटना की जानकारी ली। नायब तहसीलदार रंजीत बहादुर सिंह ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आते ही सरकार द्वारा आपदा राहत का सहयोग किया जाएगा।
आजमगढ़ जिले में देर रात छज्जा गिरने से मासूम की मौत, घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम।
त्रयोदश संस्कार कार्यक्रम में हुआ हादसा
चतुरपुर मधईपट्टी गांव के संतराम राजभर के पिता विंदेश्वरी राजभर का त्रयोदशाह शनिवार को आयोजित किया गया। जिसमें गांव सहित आस-पाास के लोग आमंत्रित थे। भोज में शामिल होने के लिए गांव के ही बच्चे अनीस, सचिन, किशन, वैभव, सलोनी व अर्पिता भी पहुंचे थे।
भीड़ को देख सभी बच्चे निर्माणाधीन मकान के बाहर स्थान खाली होने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच मकान का छज्जा और एक दीवार उनके ऊपर जा गिरी। इसके बाद मलबे में दबे बच्चों की चीख सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे।
आजमगढ़ जिले में छज्जा गिरने से मासूम की मौत, पांच बच्चे घायल।
आस-पास के लोगों की मदद से सभी बच्चों को बाहर निकाला लेकिन तब तक मासूम अनीस ने दम तोड़ दिया। सभी घायलों को अतरौलिया के 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से सचिन की हालत देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
मासूम की मौत का समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अनीस का पिता रविन्द्र राजभर एक माह पहले नौकरी करने लुधियाना गए हैं। मौके पर पहुंची जिला प्रशासन की टीम ने परिजनों को मदद का आश्वासन दिया।
खबर को यूट्यूब पर देखने के लिए क्लिक कीजिए