जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 40 परीक्षा केन्द्र बदले गये
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
जौनपुर। जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में परीक्षा शुरू होने के बाद भी 40 परीक्षा केंद्र बदले गए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बदले गये परीक्षा केन्द्रों की सूची जारी कर दी है। तो वहीं कुछ कालेजों के प्रबंधकों द्वारा भेदभाव करने का आरोप लगाया गया है।
28 फरवरी से शुरू हैं मुख्य सेमेस्टर परीक्षाएं
पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने बदले 40 परीक्षा केन्द्र।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय की मुख्य सेमेस्टर परीक्षाएं 28 फरवरी से शुरू हो गई है। अब तक जौनपुर और गाजीपुर में को लेकर कुल 355 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे । जिसके बाद भी गाजीपुर जौनपुर के कई प्रबंधकों ने अधिकारियों से शिकायत की कि उनके छात्रों का परीक्षा केंद्र दूरदराज भेज दिया गया। जिससे छात्रों को आने जाने में परेशानी हो रही है और तमाम समस्याएं हो रही हैं। चलते परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया गया और गिनती के परीक्षा में परीक्षा केंद्र का सृजन किया गया। परीक्षा शुरू होने के बाद भी परीक्षा केंद्र बदलने का खेल सोमवार तक चलता रहा ।
40 परीक्षा केंद्र बदले गये
अंतिम दौर तक करीब 40 परीक्षा केंद्र बदल दिए गए | अभी भी कई कालेजों के प्रबंधकों ने शिकायत की है कि उनके कालेजों के छात्रों का दूरदराज सेंटर बना दिया गया है जिससे समस्या हो रही हैं | आरोप है कि उनका केंद्र नहीं बदला गया, सिर्फ चहेतो का बदला गया।
सेंटर को लेकर भेदभाव का आरोप
इस बारे में कई कालेजों के प्रबंधकों ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र बनाने वाले जिम्मेदार लोग सेंटर बनाने में भारी खेल कर रहे हैं ।जिससे परीक्षा शुरू होने के बाद भी केंद्र बनाए जा रहे हैं । जबकि छात्रों का प्रवेश पत्र जारी हो गया है जिस पर किसी और केंद्र का नाम है। छात्रों और कॉलेजों में उहापोह भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसी तरह अगर परीक्षा केंद्र बनाने का खेल चलता रहा तो अंतिम परीक्षा के दिन भी परीक्षा केंद्र बदले जाएंगे।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव बोले
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि दूरदराज काफी परीक्षा केंद्र बना दिए गए थे। जिसे लेकर कॉलेज और छात्रों के सामने समस्या खड़ी हुई थी। उनका प्रत्यावेदन मिला उस पर विचार किया गया और ऐसे कुल 40 परीक्षा केंद्र में अदला-बदली की गई है। नए परीक्षा केंद्र में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

