प्रधान संपादक/दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ कुंडा तहसील इकाई का वार्षिक सत्र 2023 का संगठनात्मक चुनाव रविवार को कुंडा तहसील परिसर में पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद कौशांबी जिलाध्यक्ष
शमशाद अहमद तथा संजय शुक्ला की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
चुनाव में अजय मिश्रा को दूसरी बार फिर से अध्यक्ष पद पर अवसर दिया गया है। जबकि महामंत्री के पद पर रविंद्र दुबे को कमान मिली है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर शहबाज खान को अवसर दिया गया है। महेश धूरिया व अजय त्रिपाठी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस चुनावी प्रक्रिया को लेकर संगठन के सदस्यों में काफी उत्साह दिखाई दिया। चुनाव के दौरान मथुरा प्रसाद धुरिया, डॉ विजय यादव, अजय पांडे, अब्दुल हाशिम, पंकज कुमार मौर्य, रामप्रताप पांडे, मुन्ना मिश्रा ,आनंद शुक्ला, लोकेश मिश्रा, अरुण त्रिपाठी, पन्नालाल गुप्ता, सौरभ वैश्य, काशी राणा, रत्नेश शुक्ला, डी एन मिश्रा, सचिन श्रीवास्तव, समेत अन्य वरिष्ठ पत्रकार गण मौजूद रहे।




