मृतक युवक की फाइल फोटो
जियाउल हक जी की रिपोर्ट(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
कोपागंज थाना क्षेत्र के लैरो गांव निवासी श्यामकुवर सिंह पेशे से डाक्टर है। शुक्रवार की रात उनका लड़का अभिषेक सिंह उम्र 20 वर्ष जो सनबीम स्कूल का 12वीं का छात्र था। वह शुक्रवार की रात को खाना खा कर अपने कमरे में चले गया। शनिवार की सुबह जब परिजनों ने देखा की कमरा अंदर से बंद है।
घर का इकलौता था मृतक
जब परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर जा कर देखा तो रस्सी के सहारे अभिषेक फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। अभिषेक अपने घर का इकलौता चिराग था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोपागंज थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया दिया है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव
ग्रामीण के अनुसार अभिषेक बहुत ही होनहार छात्र था। मृतक की एक बड़ी बहन है। परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है। इस सन्दर्भ में थानाध्यक्ष कोपागंज अमित मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया दिया गया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
