यूथ फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर कुलपति द्वारा बुलाई गई समीक्षा बैठक में परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
दरअसल, जौनपुर के वीर बहादुर सिंह विश्विद्यालय में 11 जनवरी से शुरू होने वाले दो दिवसीय यूथ फेस्टिवल में समस्त राज्य विश्विद्यालयों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। इसमें विभिन्न प्रकार की प्रतिस्पर्धात्मक प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएगी। यूथ फेस्टिवल के लिए सरकार ने अबकी बार इसकी जिम्मेदारी जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को सौंपी है। आयोजन को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारियां पूरी करने में जुटा है।
कुलपति ने की समीक्षा बैठक
यूथ फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने शुक्रवार को आयोजन समिति से समन्यवकों के साथ बैठक कर समीक्षा की। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय मे होने वाले यूथ फेस्टिवल के आयोजन को पूरे उत्साह के साथ सकुशल सम्पन्न कराया जायेगा। इस दौरान वित्त अधिकारी संजय राय द्वारा संयोजकों से तैयारियों को लेकर बिंदुवार चर्चा की गई। आयोजन सचिव डॉ गिरिधर मिश्र ने तैयारियों के बारे में अवगत कराया।
यूथ फेस्टिवल के नोडल अधिकारी डॉ मनोज मिश्र ने बताया कि अंतर विश्वविद्यालय यूथ फेस्टिवल के आयोजन की जिम्मेदारी वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली है। इसमे विभिन्न प्रकार की प्रतिस्पर्धात्मक प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी, जिसमे प्रदेश भर के सभी राज्य विश्वविद्यालयों की टीमों को प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
यूथ फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर कुलपति द्वारा बुलाई गई समीक्षा बैठक में परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह, प्रो अजय द्विवेदी, प्रो. मानस पाण्डेय, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह, प्रो.देवराज, प्रो. रजनीश भास्कर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
