(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
रुपए ऐंठने के बाद जालसाज ने चारों को फर्जी अप्वाइंटमेंट लेटर भी थमा दिया। चारों जब लेटर लेकर जबलपुर स्थित प्रधान वन सरंक्षक कार्यालय पर जवानिंग करने पहुंचे तो उन्हें इस फजीवाड़े की जानकारी हुई।
घटना सहजनवा इलाके के कसरवल की है। सोमवार को युवकों की तहरीर पर सहजनवा पुलिस ने जालसाज के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं चारो दोस्त
सहजनवां के कसरवल निवासी सुजीत विश्वकर्मा अपने तीन दोस्त हरपुर बुदहट थाने के रघुनाथपुर निवासी चन्द्रजीत सिंह, गोपालगंज बिहार के सोनू कुमार, और अभिषेक सिंह निवासी अयोध्या के साथ फैजाबाद में एक साथ रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं।
साल 2020 में एक क्रिकेट मैच के दौरान उनकी मुलाकात बलिया जिले के रहने वाले दिव्यप्रकाश सिंह से हुई। जिसने अपना परिचय वन विभाग के अधिकारी के तौर पर दिया।
बैंक अकाउंट में भेज दिए 30 लाख रुपए
उसने कहा, ''आप लोगों को भी वन विभाग में नौकरी दिलवा दूंगा पर इसके बदले 30 लाख रुपये देना होंगे। चारों दोस्त जालसाज के बहकावे में आ गए और 30 लाख रुपये जुटाकर उन्होंने उसके खाते में भेज दिया। जालसाज ने फरवरी 2022 में युवकों के पते पर वन विभाग का नियुक्ति पत्र भी भेज दिया। जब युवक ज्वॉनिंग लेटर लेकर विभाग में पहुंचे तो फर्जी नियुक्ति पत्र की जानकारी हुई।
रुपए मांगने पर देने लगा धमकी
इसके बाद जब युवक पैसा मांगने जालसाज के घर पहुंचते तो वह उन्हें जानमाल की धमकी देने लगा। पुलिस ने जालसाज दिव्य प्रकास निवासी बलिया के खिलाफ धारा 420, 406, 506 IPC के तहत केस दर्ज कर लिया है।
