1 फीट जमीन के लिए छोटे भाई को मार डाला:गोरखपुर में दोनों की पत्नियां आपस में लड़ रही थीं, विवाद बढ़ता देखकर दोनों भिड़े

Views
यह फोटो हादसे के बाद गांव में जांच करने पहुंची पुलिस और भीड़ की है।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)


गोरखपुर। गोरखपुर में एक फीट जमीन के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना शाहपुर इलाके के केवटहिया टोला की है।
धर्मेंद्र का एक फीट अधिक जमीन पर है कब्जा
केवटहिया टोला के रहने वाले मुराली निषाद के 5 बेटे पन्ने लाल, धर्मेंद्र, जितेन्द्र, राजन, गोकुल हैं। पांचों भाइयों के हिस्से में 12- 12 फीट जमीन आई थी। जबकि आरोपी ने एक फीट अधिक जमीन ली है। इसी बात को लेकर भाइयों में हमेशा विवाद होता रहता है।
पत्नियों का विवाद देख भिड़ गए दोनों भाई
मंगलवार की रात 9 बजे जमीन को लेकर आरोपी धर्मेंद्र की पत्नी और मृतक जितेंद्र की पत्नी आपस में भिड़ गईं। इसी दौरान दोनों भाई काम करके घर पहुंचे। पत्नियों को आपस में विवाद देख दोनों भाई भी आपस में भिड़ गए। इसी बीच बड़े धर्मेंद्र ने छोटे भाई जितेंद्र पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले धर्मेंद्र ने जितेंद्र की पीट-पीटकर मार डाला।
इनमें किसी के भी घर की माली हालत ठीक नहीं है। किसी तरह टिनसेड और झोपड़ी बनाकर रहते हैं।
मृतक की पत्नी मीरा ने बताया कि पिता की मौत साल 2012 में हो गई थी। सभी 5 भाइयों के हिस्से में 12-12 फिट हिस्सा आया था। मगर धर्मेंद्र शुरू से ही जमीन के लिए लड़ाई झगड़ा करते थे। वह एक मेरी एक फीट जमीन छोड़ने को तैयार नहीं थी। हम अपनी जमीन मांग रहे थे। रात में जितेंद्र काम करके घर लौटे थे। इसी दौरान थोड़ी बहुत बात हो रही हो रही थी। जैसे ही धर्मेंद्र घर आए वह लाठी-डंडों हमला कर दिया।
यह फोटो मृतक जितेंद्र की झोपड़ी की है। इसी झोपड़ी में रहकर वह परिवार का पालन-पोषण करता था।
5 भाइयों में तीसरे नंबर का था जितेंद्र
मृतक जितेंद्र निषाद पेंटिंग का काम करता था। परिवार में पत्नी के अलावा उसके दो बेटे हैं। वहीं, पांचों भाई मजदूरी का काम करते हैं। इनमें किसी के भी घर की माली हालत ठीक नहीं है। किसी तरह टिनसेड और झोपड़ी बनाकर रहते हैं। वहीं, जितेंद्र अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था।
SP सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया, "आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा है। जमीनी विवाद में उसने रॉड से मारकर अपने छोटे भाई की हत्या की है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।"