गोरखपुर में भाई का पीटकर मर्डर:एक फीट जमीन के विवाद में बड़े भाई को मार डाला; पुलिस ने किया अरेस्ट

Views
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)


गोरखपुर। गोरखपुर में छोटे भाई की हत्या करने वाले बड़े भाई को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। एक फीट जमीन के लिए बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला था। वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। लेकिन, पुलिस ने उसे घटना के 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान शाहपुर इलाके के केवटहिया टोला के रहने वाले धर्मेंद्र निषाद के रुप में हुई।
केवटहिया टोला के रहने वाले मुराली निषाद के 5 बेटे पन्ने लाल, धर्मेंद्र, जितेन्द्र, राजन, गोकुल हैं। पांचों भाइयों के हिस्से में 12- 12 फीट जमीन आई थी। जबकि आरोपी ने एक फीट अधिक जमीन ली है। इसी बात को लेकर भाइयों में हमेशा विवाद होता रहता है।
पत्नियों का विवाद देख भिड़ गए दोनों भाई
मंगलवार की रात 9 बजे जमीन को लेकर आरोपी धर्मेंद्र की पत्नी और मृतक जितेंद्र की पत्नी आपस में भिड़ गईं। इसी दौरान दोनों भाई काम करके घर पहुंचे। पत्नियों को आपस में विवाद देख दोनों भाई भी आपस में भिड़ गए। इसी बीच बड़े धर्मेंद्र ने छोटे भाई जितेंद्र पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले धर्मेंद्र ने जितेंद्र की पीट-पीटकर मार डाला।
एक भाई के हिस्से में थी 12 फिट जमीन
मृतक की पत्नी मीरा ने बताया कि पिता की मौत साल 2012 में हो गई थी। सभी 5 भाइयों के हिस्से में 12-12 फिट हिस्सा आया था। मगर धर्मेंद्र शुरू से ही जमीन के लिए लड़ाई झगड़ा करते थे। वह एक मेरी एक फीट जमीन छोड़ने को तैयार नहीं थी। हम अपनी जमीन मांग रहे थे। रात में जितेंद्र काम करके घर लौटे थे। इसी दौरान थोड़ी बहुत बात हो रही हो रही थी। जैसे ही धर्मेंद्र घर आए वह लाठी-डंडों हमला कर दिया।
5 भाइयों में तीसरे नंबर का था जितेंद्र
मृतक जितेंद्र निषाद पेंटिंग का काम करता था। परिवार में पत्नी के अलावा उसके दो बेटे हैं। वहीं, पांचों भाई मजदूरी का काम करते हैं। इनमें किसी के भी घर की माली हालत ठीक नहीं है। किसी तरह टिनसेड और झोपड़ी बनाकर रहते हैं। वहीं, जितेंद्र अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था।