यूनिक समाज सेवी संस्था द्वारा बांटा गया कंबल

Views
कैफ़ी सुल्तान की खबर
प्रधान संपादक/दूरदर्शन न्यूज़ 24/7

(विस्तार)

विकासखंड कालाकाकर की ग्राम पंचायत आलापुर में यूनिक समाज सेवी संस्था द्वारा कड़ाके की सर्दी से बचाव के लिए एसडीएम सतीश चंद्र पार्टी के मुख्य आतिथ्य में गरीब बूढ़े बुजुर्ग असहाय व अन्य ग्रामवासियों को कंबल का वितरण किया गया। कंबल का वितरण करते हुए एसडीएम सतीश चंद त्रिपाठी ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा के समान होती है। दीन दुखी एवं असहाय लोगों की सेवा करना एक बहुत बड़ा पुण्य कार्य है, और इस पुण्य कार्य को समाज के सक्षम व संपन्न वर्ग के लोगों को अवश्य करना चाहिए। कंबल पाए लोग काफी प्रसन्न नजर आए तथा संस्था के लोगों को दुआएं दी। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष राहुल कुमार, नवल कुमार, शब्बर शाह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण वृद्ध महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।