बलिया में महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
हल्दी थाना क्षेत्र के जगछपरा (बेलहरी) निवासी सीताराम यादव उर्फ अभय यादव की पत्नी गुड़िया उर्फ पिंकी (23) घर में लगे पंखे में दुपट्टा फंसा कर फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने फोटोग्राफी करते हुए लाश को नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक मृतका के पिता परमात्मा यादव (निवासी श्रीपतिपुर, थाना दोकटी) की तहरीर के आधार पर मृतका के पति सीताराम यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
बलिया में महिला की मौत के बाद पहुंची पुलिस ने जांच की।
तीन साल पहले हुई थी शादीतहरीर के मुताबिक, गुड़िया उर्फ पिंकी की शादी 2019 में जगछपरा (बेलहरी) गांव निवासी स्व. श्रीराम यादव के छोटे पुत्र सीताराम यादव से हुई थी। उनका तीन माह का एक लड़का भी है। सीताराम वाराणसी में नौकरी करता है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

