Views
आजमगढ़ जिले में तमसा नदी में कूदकर जूनियर इंजीनियर ने दी जान, मऊ का रहने वाला था मृतक इंजीनियर।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के बद्दोपुर के समीप ढोली पुल से शनिवार को तमसा नदी में कूद कर शाह उल्लाह (35) पुत्र जफर खान निवासी कोपागंज जिला मऊ ने आत्महत्या कर ली। वह सिधारी क्षेत्र में किराए के मकान में रहते थे। आजमगढ़ में ही पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड में जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात थे। घटना के दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजी। जानकारी मिल रही है कि शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। घटना की सूचना के बाद परिजन भी पहुंच गए थे। हालांकि परिजन किसी भी प्रकार का आरोप नहीं लगा रहे थे। हालांकि इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
जूनियर इंजीनियर द्वारा आत्महत्या को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल उठता है कि इंजीनियर ने पारिवारिक दबाव या विभागीय दबाव के कारण यह आत्मघाती कदम उठाया। जूनियर इंजीनियर की संदिग्ध मौत को लेकर जिले की पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक परिवार की तरह से कोई भी शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है।