आजमगढ़ में महिला समेत 4 हत्यारोपी गिरफ्तार:एक दिन पहले बंटवारे को लेकर हुए विवाद में हुई थी युवक की हत्या, कुल्हाड़ी-रॉड बरामद

Views
आजमगढ़ जिले में एक दिन पूर्व संपत्ति के विवाद में हत्या के मामले में बिलरियागंज थाने की पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)


आजमगढ़। आजमगढ़ पुलिस ने सोमवार को 4 हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सुभाष यादव, किशन यादव, साधू और संगीतो है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

दरअसल, एक दिन पहले बंटवारे के लेकर दो पट्टीदार आपस में भिड़ गए।दोनों पक्षों में शीशम का पुराना पेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ जो देखते-देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। हमले में इलाज के दौरान रिंकू यादव की मौत हो गई थी। जबकि पिंटू यादव और फुलवासी देवी का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने कुल्हाड़ी और रॉड बरामद किया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर छह आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। बिलरियागंज थाने के प्रभारी ब्रहमदीन पांडेय ने बताया कि चारों आरोपियों को सियरहां पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और रॉड भी बरामद कर लिया गया है।