निजामाबाद के सरायमीर में किराने की दुकान में लगी आग:सामान जलकर हुआ खाक, दुकान में धुआं उठते देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना

Views
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)


आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील के सरायमीर थाना क्षेत्र के मंदिर पट्टी गांव में अज्ञात कारणों से किराने की दुकान में भीषण आग लग गई। किराने की दुकान में लगी आग के बारे में जब तक लोग समझ पाते तब तक दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। दुकान में धुआं उठते देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से किसी तरह से आग पर काबू पाया गया पर तब तक दुकान का सामान जलकर राख हो गया।
व्यापारी बोला चार लाख से अधिक का हुआ नुकसान
निजामाबाद तहसील के सरायमीर थाना क्षेत्र में सकलेन की किराना स्टोर की दुकान है। बुधवार को दुकान में किन्ही कारणों से आग लग गई और देखते ही देखते दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों और व्यापारियों की मदद से किसी तरह से 1 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। व्यापारी सकलेन का कहना है कि दुकान के साथ साथ जन सेवा केंद्र भी चलाता हूं ऐसे में बड़ी संख्या में डॉक्यूमेंट और जन सेवा केंद्र में रखे पैसे भी जलकर राख हो गए। इससे पूर्व भी सरायमीर थाना क्षेत्र में आग लग चुकी है और कई घरों और दुकानों में नुकसान हुआ है।