अतरौलिया में गांधी आश्रम सीज:राजस्व विभाग का बड़ा बकाएदार है गांधी आश्रम, थाने में दी तहरीर

Views
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)


आजमगढ़। बूढ़नपुर के क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम को सीज कर दिया गया। गांधी आश्रम पर राजस्व विभाग की बकाएदारी है। इसे न चुकाने पर यह कार्रवाई की गई। आश्रम संचालित करने वाले खिलाफ नायब तहसीलदार ने थाने में तहरीर दी है।
अतरौलिया परमेश्वरपुर स्थित क्षेत्रीय गांधी आश्रम खाता संख्या 001 के गाटा संख्या 104 रकबा 0.2850 हेक्टेयर व ग्राम बूढ़नपुर के खाता संख्या 0077 के गाटा संख्या 746 मीटर रकबा 0.1550 हेक्टेयर तहसील बूढ़नपुर की अचल संपत्ति उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर के आदेश पर कुर्क कर लिया गया था।
कुर्क की गई भूमि पर बने दुकान व आवासीय भवन का ताला तोड़कर अवैध रूप से इसका संचालन किया जा रहा था। संस्था के खिलाफ बिजली का बकाया 405552 व न्यायालय की आरसी 46406 व 612057 बकाया है। इसी क्रम में सूचना पाकर आज रविवार को तहसीलदार अभिषेक सिंह, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम पर पहुंचे।
उन्होंने उप जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में जब्त की गई भूमि व आवासीय मकान को पुनः सीज कर नोटिस चस्पा कर दिया। तहसीलदार द्वारा ताला तोड़कर दुकान संचालित कर रहे गांधी आश्रम के मंत्री के खिलाफ स्थानीय थाने पर लिखित तहरीर दी।