Views
आजमगढ़ जिले की पुलिस ने रेप के आरोपी को किया गिरफ्तार।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले की पुलिस ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया था कि आरोपी मनीष कुमार मेरी बेटी को कहीं बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। आरोपी ने इस दौरान रेप की घटना को भी अंजाम दिया। आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर रेप की घटना को अंजाम देता रहा।पीड़िता की मां की तहरीर पर गंभीरपुर थाने की पुलिस ने 26 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने जब विवेचना शुरू की तो रेप की भी पुष्टि हुई। आरोपी की तलाश में लगी पुलिस ने 31 अक्टूबर को पीड़िता को बरामद कर लिया। पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया जिसके बाद आगे की धाराओं में बढ़ोत्तरी की गई।
चिरकिहिट से आरोपी गिरफ्तार
मामले की विवेचना कर रहे सब इंस्पेक्टर राजबहादुर यादव ने बताया कि आरोपी मनीष कुमार की तलाश की जा रही थी। मनीष कुमार पर पीड़िता का अपहरण कर रेप करने का आरोप है। आरोपी मनीष कुमार को चिरकिहिट थाना देवगांव से हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी को न्यायालय पेश किया जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा। आरोपी पर अपहरण कर रेप की घटना को अंजाम देने का आरोप है।