(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री गण को बाल वाटिका के अंतर्गत बच्चों को निर्धारित निपुण ,दक्षता हासिल करने के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षित किया गया ।कार्यक्रम की आयोजक डॉक्टर कल्पना मैडम द्वारा हमारा आंगन ,हमारे बच्चे बनाने हेतु भावी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया। एसआरजी डॉ जयशंकर सिंह द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विस्तार से चर्चा करके सभी प्रतिभागी गण की भूमिका को स्पष्ट किया गया। बुनियादी संख्या ज्ञान को हासिल करने हेतु कार्य योजनापर चर्चा किया गया।तथा इसकी महत्ता पर प्रकाश डालकर हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम से संबंधित पीपीटी का प्रदर्शन किया गया। घर पर ब्लॉक प्रमुख सोनू ने कहा बच्चे घर के देश के भविष्य हैं ।इस कार्यक्रम को हमेशा सही चलाना चाहिए।
ये लोग रहे शामिल
इस अवसर पर इस कार्यक्रम में मुकेश कुमार सिंह, सभाजीत पांडे, कपिंजल पांडे ,श्याम बचन भारती, अमित सिंह, पंकज सिंह, संतोष कुमार, विनोद कुमार सिंह ,भानु प्रताप चौबे, सुनील पांडे, दयानंद सिंह ,चंद्रकांत सिंह, मदनमोहन, अखिलेश सिंह आदि सहित तमाम शिक्षक ,तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रही।

