आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में 15 अक्टूबर को क्रिकेट खेलने के विवाद में मारपीट हुई थी। इस मारपीट के विवाद में खुर्शीद अहमद ने जाकर बीच-बचाव किया था। जिसके बाद नाराज लोगों ने खुर्शीद अहमद पर जान से मारने की नीयत से हमला किया था और इस हमले में खुर्शीद अहमद की मौत भी हो गई थी। इस मामले में अकील अहमद ने गंभीरपुर थाना क्षेत्र में मुकदमा भी दर्ज कराया था। जिसको लेकर पुलिस जांच भी कर रही थी।
घटना के बाद से ही फरार चल रहा था आरोपी
मामले की विवेचना कर रही गंभीरपुर थाने कि पुलिस के इंस्पेक्टर अखिलेश चंद्र पांडे ने बताया कि घटना के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि क्रिकेट खेलने की विवाद में दो पक्षों के बीच हो रही मारपीट को खुर्शीद अहमद ने छुड़ाया था जिसके बाद से विपक्षी लगातार उनसे अपनी रंजिश मानने लगे और यही कारण था कि खुर्शीद अहमद पर हमला कर दिया गया। यह हमला उस समय किया गया जब खुर्शीद अहमद नमाज पढ़कर अपने घर वापस आ रहे थे।
इलाज के दौरान खुर्शीद अहमद की मौत हो गई थी
इस हमले में घायल खुर्शीद अहमद को लिए इलाज के लिए भेजा गया। जहां इलाज के दौरान खुर्शीद अहमद की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले के आरोपी नेयाज अहमद को हिरासत में लिया है आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा।
