आजमगढ़ पुलिस ने तीन गैंगेस्टरों को किया गिरफ्तार:जेल से छूटने के बाद फिर कर रहे थे जहरीली शराब का कारोबार, दर्ज हैं कई मुकदमें

Views
आजमगढ़ जिले की पुलिस ने जहरीली शराब के तीन गैंगेस्टरों को किया गिरफ्तार, जेल से छूटने के बाद भी कर रहे थे अपराध।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)


आजमगढ़। आजमगढ़ जिले की पुलिस ने अपमिश्रित शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह तीनों आरोपी पूर्व में जहरीली शराब कांड में जेल भी जा चुके हैं। जेल से छूटने के बाद भी राजेश अग्रहरिस, बृजेश अग्रहरि और मोतीलाल गुप्ता अवैध अपमिश्रित जहरीली शराब बनाने व बेचने हेतु मित्तूपुर पेट्रोल पम्प के सामने 100 मीटर अन्दर जंगल झाड़ी में एक खण्डहर है। जिसमें कोई नही रहता। उसी में अपमिश्रित कच्ची दारू में नमक, यूरिया, नौसादर, फिटकरी मिलाकर अधिक तीव्र बनाकर बेचने के लिए प्लास्टिक की पन्नी में भर रहे थे। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर जब छापेमारी की गई तो पुलिस की आहट पाकर सभी आरोपी भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर तीन आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि चौथा आरोपी भाग गया।
आरोपियों पर दर्ज हैं कई मुकदमें
मामले की विवेचना कर रहे पवई थाने के प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपियों ने जहरीली शराब कांड के निर्माण में अपना जुर्म स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राजेश अग्रहरि जिसके ऊपर आजमगढ़ और अम्बेडकर जिले में कई गंभीर आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं, जबकि दूसरे आरोपी की पहचान मोतीलाल गुप्ता के रूप में हुई है जबकि तीसरा आरोपी शशि कुमार है। घटना के बाद फरार चौथे आरोपी का नाम बृजेश अग्रहरि है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों के कब्जे से 105 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब, 12 किलोग्राम नमक, दो किलोग्राम यूनिया, एक किलोग्राम नौसादर, और एक किलोग्राम फिटकरी बरामद हुई है। आरोपियों को न्यायालय पेश किया जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा।