जहानागंज: चोरी की घटना का सफल अनावरण; चोरी गए सामान के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार

Views
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)


पूर्व की घटना- वादी श्री अमरजीत गुप्ता S/O विन्देशरी गुप्ता ग्राम रामपुर थाना जहानागंज जिला आजमगढ़ उपस्थित थाना आकर बताये कि मेरी दुकान में से दिनांक 08.12.22 की रात में अज्ञात चोरों द्वारा वादी की इनवर्टर की बैटरी आदि सामान चुरा लिया गया है जिनके लिखित तहरीर पर मु0अ0सं0 490/22 धारा 380 आईपीसी बनाम अज्ञात थाना स्थानीय पर दिनांक 11.12.2022 को पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 योगेन्द्र कुमार पाल द्वारा अमल में लायी गयी ।गिरफ्तारी का विवरणः दिनांक- 11.12.2022 को उ0नि0 योगेन्द्र कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त 1.अमन सिंह पुत्र रविन्द्र नाथ सिंह उम्र 20 वर्ष 2. मोनू सिंह पुत्र स्व0 ओमप्रकाश सिंह उम्र 27 वर्ष 3. रितिक खरवार पुत्र सुग्रीव खरवार उम्र 19 वर्ष निवासीगण कोल्हुखोर थाना जहानागंज आजमगढ को तुलसीपुर मोड़ के पास से समय करीब 14.10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गये एक अदद बैटरी 12 बोल्ट व पुराने प्लास्टिक कटे फटे पाईप व कुछ रद्दी पेपर आदि सामान बरामद किया गया। माल बरामदगी के आधार पर धारा 411,34 भादवि की बढोत्तरी किया गया तथा अभियुक्तों की खड़ी टेम्पू UP 50 DT 5626 को सीज किया गया । । गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है । 
पूछताछ विवरण—गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि साहब दिनांक 08.12.2022 की रात्रि में कस्बा जहानागंज से धरवारा जाने वाली रोड़ के किनारे अमरजीत गुप्ता की कबाडी की दुकान से हम तीनो लोग अपने साथी अतुल सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी कोल्हुखोर थाना जहानागंज आजमगढ के साथ कबाड़ी के दुकान से एक अदद बैटरी 12 बोल्ट व पुराने प्लास्टिक कटे फटे पाईप व कुछ रद्दी पेपर चोरी किया था तथा रितिक नें बताया कि मै चोरी का सामान अपने टेम्पू UP 50 DT 5626 से ढुलाई करता था ।