निजामाबाद में ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत:घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस, पेशे से ट्रक ड्राइवर था रामकेश

Views
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)


आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील के अंतर्गत सरायमीर थाना क्षेत्र में देर रात ट्रेन से कटकर एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब सरायमीर के कस्बा गढ़वा मोहल्ला स्थित रेलवे फाटक के पास गांव के रहने वाले रामकेश 43 जो कि पेशे से ट्रक ड्राइवर था। देर रात किसी कार्य से पश्चिमी सिग्नल के पास गया था। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही सरयू यमुना एक्सप्रेस की चपेट में आ गया।
ट्रेन की चपेट में आते ही रामकेश की दर्दनाक मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक तीन भाई व चार बहनों में सबसे छोटा था।
घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत की सूचना सरायमीर रेलवे स्टेशन मास्टर ने जीआरपी के पुलिस कर्मियों को दी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी की टीम ने शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच में जुट गई। ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत के मामले में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि अभी यह क्लियर नहीं हुआ है कि यह हादसा है या आत्महत्या।