रानी की सराय में सड़क हादसे में युवक की मौत:घर से ससुराल जा रहा था, रास्ते में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई

Views
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7



(विस्तार)


आजमगढ़। आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

मामला थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौर गांव का है। गांव निवासी रामअचल (35) सरायमीर थाना क्षेत्र में सिलाई का काम करते थे। बुधवार की शाम वह ऊंची गोदाम रानी की सराय थाना क्षेत्र अपनी ससुराल जा रहे थे। इसी समय विपरीत दिशा से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में रामअचल गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने कहा- तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी

घायल रामअचल को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि रामअचल के दो बेटे और एक बेटी है।

सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। यदि तहरीर दी जाती है तो मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।