आजमगढ़ में लड़की का अपहरण करने वाला गिरफ्तार:जून में परिजनों ने दर्ज कराया था मुकदमा, कराया जा रहा मेडिकल परीक्षण

Views
आजमगढ़ जिले की पुलिस ने रेप के आरोपी को किया गिरफ्तार।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)


आजमगढ़। आजमगढ़ जिले की पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने 28 जून को जीयनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि नाबालिग बेटी कहीं गायब हो गई। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विवेचना के दौरान पुलिस को इस मामले में नन्दलाल भारती की संलिप्तता मिली। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आरोपी को आज पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा।
लड़की का कराया जा रहा मेडिकल
मामले की विवेचना कर रहे सब इंस्पेक्टर सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि घटना में शामिल अभियुक्त नंदलाल भारती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही पीड़िता का मेडिकल भी कराया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जा सके।
वहीं इस बारे में पीड़िता के परिजनों का कहना है कि आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर कहीं भगा ले गया और इतने दिनों से हम लोग बेटी को ढूढ़ने में परेशान थे। हालांकि पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है कि इस मामले में और कौन लोग शामिल हैं, जिन्होंने आरोपी को भगाने में मदद की है।