(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
मामला थाना क्षेत्र के देहुला गांव की है। गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पीड़ित घायल व्यक्ति रामधारी निषाद ने बताया कि मारपीट करने वाले लोग मनबढ़ क़िस्म के है।इन्हीं के बगल की जमीन है। इसको हमने बैनामा ले लिया है। रंजिश को लेकर एकाएक लाठी-डंडे कुल्हाड़ी लेकर हमला बोल दिया।
इसमें रामधारी निषाद (45), अरुण (24), श्रीकेश, सूबेचंद (35) गेना देवी (40), अनिल (48), सुमन (24) घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया है। इसमें गेना देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष प्रेमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

