आजमगढ़ पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले को किया गिरफ्तार:बिलरियागंज में पैसा दोगुना करने के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप

Views
आजमगढ़ जिले की पुलिस ने करोड़ों की धोखाधड़ी करने के आरोपी को किया गिरफ्तार।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)


आजमगढ़। आजमगढ़ जिले की बिलरियागंज थाने की पुलिस ने करोड़ों की ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में 16 सितंबर को पैसा दोगुना करने के नाम पर लगभग 10 गांव के लोगों से कई करोड़ रूपए की ठगी की गई थी। इस मामले में पीड़ित मोहम्मद शारिफ ने 13 आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों ने लोगों से शेयर बाजार और पैसा दोगुना करने के नाम पर लोगों से पैसा लगवाया था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही थी। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आरोपी की तलाश कर रही थी पुलिस
मामले की विवेचना कर रहे बिलरियागंज थाने के सब इंस्पेक्टर योगेन्द्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। आरोपी को बिलरियागंज के अंडाखोर से हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी को न्यायालय पेश किया जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।