आजमगढ़। आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में देर रात सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल से जा रहे वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही देवी गौड़ (62) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल देवी गौड़ को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
ग्रामीणों ने बताया कि देवी गौड़ साइकिल से कहीं गया था। वहां से अपने घर लौट रहे थे। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हूसेपुर गांव से अपने मौसा उमा यादव के घर से होते हुए अपने घर जा ही रहे थे। जैसे ही वह गंभीरपुर बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने पहुंचे इसी बीच तेज रफ्तार बाइक नहीं साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गए।
लोगों ने घायल को पीएचसी पहुंचाया
आसपास के लोगों ने पहुंचकर घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। इस बारे में गंभीरपुर थाने के प्रभारी अखिलेश पांडे ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। यदि इस मामले में परिजन मुकदमा दर्ज कराते हैं तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
