आजमगढ़ में सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत, तेज रफ्तार बाइक ने मारी जोरदार टक्कर।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब देवी गौड़ ( 64) पुत्र कौड़ीराम साइकिल से बाजार से अपने घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से देवी गौड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों की मदद से घायल देवी गौड़ को इलाज के लिए पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया जहां पर इलाज के दौरान देवी गौड़ की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई है। यह घटना रात के साढ़े सात बजे के करीब हुई।
बाजार से घर आ रहा था मृतक
सड़क दुर्घटना में मृतक देवी गौड़ बाजार से अपने घर जा रहे थे। घर वापस आते समय हुसेपुर गांव के निकट अपने मौसा उमा यादव के घर से होते हुए घर वापस आना था। जैसे ही गंभीरपुर बाजार के प्राथमिक विद्यालय के सामने पहुंचे कि तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इस बारे में गंभीरपुर थाने के प्रभारी अखिलेश पांडेय का कहना है कि अभी तक मामले की तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
