दीदारगंज थाने में डीएम ने देखी व्यवस्था।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने सर्व प्रथम महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण किया। इंचार्ज बिविता गौड़ से महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद महिलाओं की समस्याओं और निराकरण के लिए बनाए गए रजिस्टर को देखा।
53 गांवों के चौकीदारों की सुनीं समस्यानिर्माणाधीन बैरक एवं कार्यालय के बारे में क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार वर्मा और दीदारगंज थानाध्यक्ष बिजय प्रताप सिंह से जानकारी लिया। इसके बाद दीदारगंज थाना के 53 गांवों के चौकीदार से जिलाधिकारी मिले और समस्याओं को सुना। चौकीदारों ने मृतक आश्रितों को चौकीदार के पद पर नियुक्ति का मामला उठाया तो जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कहा कि मृतक आश्रित के नियुक्ति के सम्बंध में ऐसा कोई प्राविधान नहीं है। नई भर्ती आने पर उस परिवार का योग्य व्यक्ति नई भर्ती के लिए अपना आवेदन कर सकता है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मार्टीनगंज विशाल कुमार, तहसीलदार हेमंत कुमार बिन्द , चौकी इंचार्ज मार्टीनगंज रबिन्द्रनाथ पांडेय , अवधेश त्रिपाठी, अतीक अहमद, दशरथ उपाध्याय, अरविंद यादव, संजय मौर्य और संदीप यादव आदि रहे ।

