निजामाबाद में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत:विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने मारी टक्कर, ससुराल जा रहा था युवक

Views
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7



(विस्तार)


आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के सरायमीर राजापुर सिकरौर में दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौर गांव निवासी रामअचल (35)सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। राम अचल सरायमीर थाना क्षेत्र में सिलाई का काम करते थे। बुधवार शाम को जब ऊंची गोदाम रानी की सराय थाना क्षेत्र अपनी ससुराल जा रहे थे। उसी समय विपरीत दिशा से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में राम अचल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल राम अचल को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक रामअचल के दो बेटे और एक बेटी हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा
आजमगढ़ के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान राम अचल की मौत के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस बारे में पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई। यदि शिकायत दर्ज कराई जाएगी तो मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।