Views
आजमगढ़ में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मारी बाइक में जोरदार टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खालिसपुर गांव के समीप पेट्रोल पंप के पास जीयनपुर की तरफ से जा रही स्कार्पियो ने बिलरियागंज की तरफ से जीयनपुर जा रहे बाइक सवार को आमने सामने टक्कर मारी। इस जोरदार टक्कर से बाइक पर बैठे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने एंबुलेंस के द्वारा अजमतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए भेजा। जहां से डॉक्टरों ने सदर के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में मोहम्मद सारिक पुत्र इम्तियाज (15) की मौत हो गई। जबकि साहिल वसीम पुत्र वसीम अहमद (25) साल निवासी ग्राम जोगियाबीर थाना जीयनपुर को भर्ती किया गया। जिसका इलाज शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है।
हिरासत में ड्राइवर
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस स्कार्पियो सवार चालक और स्कॉर्पियो को हिरासत में लेकर थाने ले आई। मौत के बाद सारिक के घर पर जहां कोहराम मचा है। वही सारिक कक्षा 9 का छात्र था जो मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अंजान शहीद में शिक्षा ग्रहण कर रहा था। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई नाजिम,वसीम,नासिर दो बहन माता शहनाज बानो का रो रो कर बुरा हाल है । पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस बारे में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।