आजमगढ़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ में अज्ञात वाहन ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। यह हादसा फुलवरिया के निकट हुआ है। इस टक्कर से दोनों युवक घायल हो गए और एक्सप्रेसवे पर ही रात में पड़े रहे।
एक्सप्रेस वे पर दुर्घटना की सूचना पर मौके पर स्थानीय लोगों और पुलिस जब पहुंची तो दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। दोनों युवकों की पहचान हो गई है। मृतक में एक युवक अतरौलिया थाना क्षेत्र का रहने वालो मनोज (40 ) पुत्र दशरथ है और दूसरे युवक की पहचान मोना दुर्वासा के निवासी अमित (19) रूप में हुई।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल कराई जा रही है। वहीं घटना के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है। घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया है। इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।
