सात लाख से अधिक की चोरी की घटना का खुलासा:पुलिस ने आरोपी अरमान किया गिरफ्तार, 5 दिसंबर को देर रात चोरी की घटना हुई थी

Views
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)


आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील के सरायमीर थाना क्षेत्र में 5 दिसंबर को देर रात चोरी की घटना हुई थी। इस घटना की शिकायत पीड़िता रूमाना ने थाने में दर्ज कराई थी कि देर रात जब वह सो रही थी तो मेन गेट के रास्ते घर के अंदर घुसे चोरों ने अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर के साथ-साथ पैसे भी चुरा ले गए। घटना की ही रात के दिन सरायमीर थाना क्षेत्र में एक और घर में साथ लाख से अधिक रुपए की चोरी हुई। इन दोनों मामले का मुकदमा सरायमीर थाने में दर्ज कराया। जिले के एसपी अनुराग आर्य ने घटना के खुलासे का निर्देश इंस्पेक्टर को दिए थे।

दोनों घटनाओं में एक ही व्यक्ति शामिल

पुलिस ने जब इस मामले की विवेचना शुरू की तो दोनों बड़ी चोरी की घटनाओं में एक ही व्यक्ति के शामिल होने की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस ने दोनों मामले के आरोपी अरमान खान और दिलशाद खान जो कि सरायमीर थाना क्षेत्र का रहने वाला है ने अपने सहयोगी गाजीपुर के निवासी के साथ इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सामान बैंक पासबुक और सोनी चांदी के जेवरात भी बरामद किए हैं। आरोपी का एक साथी अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है और जल्द ही इस आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा।