Views
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। बता दें कि वादी मुकदमा शैलेश यादव पुत्र राजबली यादव ग्राम गोडईतपट्टी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ उपस्थित थाना आकर शिकायत किया कि ग्राम प्रधान पद के चुनाव की रंजीश को लेकर अभियुक्त विरेन्द्र यादव उर्फ डब्लू यादव पुत्र मेवालाल यादव निवासी ग्राम कसडा आयमा थाना जीयनपुर जनपद-आजमगढ़ आदि 03 नफर द्वारा मोटरसाइकिल का पीछा कर के गाली दी गयी व ललकारते हुए एवं जान मारने की नियत से तमन्चा से वादी मुकदमा के भाई संजय को गोली मार दी गयी एवं असलहा से फायर करते हुए दहशत फैलाना एवं मौके से धमकाते हुए भाग गये व गोली से आयी चोटो के कारण अस्पताल पहुचते संजय यादव की मृत्यु हो गयी, के सम्बन्ध में दाखिल किया कि दाखिला तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय में मु0अ0सं0 719/2022 धारा 504,506,302 भादवि व 7 CLA ACT पंजीकृत है जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक द्वारा की जा रही है । विवेचना के क्रम में गिरफ्तारी का विवरण –दिनांक 19/12/2022 को प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विरेन्द्र यादव उर्फ डब्लू यादव पुत्र मेवालाल यादव निवासी ग्राम कसडा आयमा थाना जीयनपुर जनपद-आजमगढ़ के निशादेही पर केशव पुर जंगल से मुकदमा उपरोक्त की घटना मे प्रयुक्त प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद तमन्चा .315 बोर व एक अदद खोखा कारतुस .315 बोर व एक अदद क्रेटा कार नम्बर UP50CC 5008 बरामद से समय करीब 12.30 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0- 740/2022 धारा- 3/7/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
