आजमगढ़ जिले में धर्मांतरण के आरोप में दो गिरफ्तार।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
इसके साथ ही पूजा पाठ के नाम पर लोगों को बरगलाते हैं। प्रार्थना सभा के नाम पर लोगों को इकट्ठा करके उन्हें ईसाई धर्म स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया जाता है। आशीष की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा कर मामले की विवेचना शुरू कर दी।
इसके आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 15 धर्म प्रचार की पुस्तकें, लकड़ी का कुश और कैलेन्डर भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा।
जिले में रूक नहीं रही धर्मांतरण की घटनाएं
आजमगढ़ में लगातार धर्मांतरण की शिकायतें आ रही हैं। एक माह के भीतर पांच से अधिक धर्मांतरण की खबरें आ चुकी हैं। ऐसे में समझा जा सकता है कि आजमगढ़ जिला ईसाई मिशनरियों के निशाने पर है। यही कारण है कि दलित और गरीब बस्तियों में प्रार्थना सभाओं के नाम पर लोगों को इकट्ठा किया जाता है और उन्हें धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जाता है।
