आजमगढ़ में कुएं में मिला लापता अधेड़ का शव:परिजन बोले- बेटे की मौत से सदमें में थे, 4 दिसंबर से गायब थे

Views
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)


आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र में लापता अधेड़ का शव कुएं में मिला। लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कुएं से बाहर निकलवाया। परिजनों से बात करके जानकारी ली। शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
मामला थाना क्षेत्र के बहिरापार गांव का है। गांव निवासी श्याम बहादुर यादव (52) पुत्र रामअधार यादव बीते 4 दिसंबर को घर से निकल गए थे। काफी दिनों तक वापस न आने पर परिवारीजनों ने काफी खोजबीन की तो कहीं पता नहीं चल सका। परिजनों ने बताया कि अगस्त माह में उसके बेटे की मौत हो गई थी। इससे वह सदमे में थे। बीते 4 दिसंबर को उनके बड़े बेटे का बहुभोज था। उसी के बाद से वह घर से गायब हो गए थे।
एसआई धर्मेंद्र सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे
सोमवार की देर शाम उनका शव गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर स्थित खैरूद्दीनपुर गांव स्थित कुएं में देर शाम शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसआई धर्मेंद्र सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और घटना की छानबीन में पुलिस जुट गई है। अधेड़ श्याम बहादुर का शव मिलने की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।