पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी चाचा को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
2007 में हुई थी महिला की शादी
दादों थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि 8 अगस्त 2007 को उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद उसकी तीन संतानें हुई। जिसमें एक बेटी और दो बेटे हैं। बेटी की उम्र 11 साल और बेटों की उम्र 9 साल और 7 साल है।
महिला ने बताया कि शादी के लगभग 7 साल बाद 26 अप्रैल 2015 को उसके पति की मौत हो गई। जिसके कुछ दिनों बाद उसके ससुराल वालों ने हरियाणा के रहने वाले सुनील कुमार नाम के व्यक्ति के साथ बेच दिया। महिला के जाने के बाद ससुराल वालों ने मासूमों पर अत्याचार करना शुरू कर दिया।
महिला आई तो बेटी ने बताई आपबीती
पीड़ित महिला ने बताया कि दो महीने पहले वह हरियाणा से अलीगढ़ आई थी। जिसके बाद वह अपने ससुराल पहुंची। जिसके बाद ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस दौरान महिला अपनी 11 साल की बेटी को भी साथ ले आई।
मां के साथ आने पर बेटी ने बताया कि उसके दोनों चाचा पिछले 8 महीनों से लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहे हैं। इसमें परिवार के अन्य लोग भी उनका साथ दे रहे हैं। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
SSP के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
पीड़िता न्याय की मांग लेकर SSP से मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने 11 दिसंबर को सास, ससुर, देवर और ननद समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसमें आरोपी चाचाओं के खिलाफ दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने एक आरोपी धर्मपाल को गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
