जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
वाराणसी। यूपी के वाराणसी में चल रही अग्निवीर सेना भर्ती रैली एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। पहले एक लड़के द्वारा चिटिंग करते हुए दौड़ के चौथे चक्कर में शामिल होने का वीडियो वायरल हुआ था, जिससे भर्ती को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हुए थे। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद उस लड़के को पकड़ लिया गया था, और उसे भर्ती से बाहर कर दिया गया। अब ताजा मामला ये है कि खुद भर्ती अधिकारी कर्नल ऋषि दुबे पर कार्रवाई की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर एक शिकायत पत्र वायरल हो रहा है। दरअसल, भर्ती में शामिल होने पहुंचे एक अभ्यर्थी के साथ खुद भर्ती अधिकारी कर्नल ऋषि दुबे द्वारा मारपीट किए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर एक शिकायत पत्र तेजी से वायरल हो रहा है। राहुल पाल नाम के एक अभ्यर्थी के नाम से वायरल हुए इस शिकायत पत्र में भर्ती अधिकारी कर्नल ऋषि दुबे पर गंभीर आरोप लगाते हुए जेडआरओ लखनऊ, जिला कलक्टर आजमगढ़ व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल के नाम से शिकायत पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें भर्ती अधिकारी कर्नल दुबे पर कार्रवाई की मांग भी की जा रही है, साथ ही युवा ने भर्ती में उसके साथ जो गलत किया गया है, उसमें न्याय दिलाने की मांग की है।
वाराणसी सेना भर्ती कार्यालय के डायरेक्टर को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शिकायत पत्र।
25 नवंबर को वाराणसी सेना भर्ती में शामिल हुआ था राहुल
यूपी के वाराणसी सेना भर्ती कार्यालय की ओर से वाराणसी के रणबांकुरे मैदान में अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन अचानक से सोशल मीडिया पर एक शिकायत पत्र वायरल हो गया। यह शिकायत पत्र जेडआरओ लखनऊ, आजमगढ़ जिला कलक्टर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल के नाम से लिखा गया है। यूपी के आजमगढ़ जिले के थाना क्षेत्र कुरिहर उदियांवा निवासी राहुलपाल पुत्र अभयराज पाल के नाम से यह पत्र लिखा गया है। जिसमें बताया गया है कि राहुलपाल 25 नवंबर को वाराणसी में चल रही सेना भर्ती में शामिल होने गया था। लेकिन भर्ती प्रक्रिया के दौरान भर्ती अधिकारी व सेना के जवानों ने दस्तावेजों में गड़बड़ी के शक के चलते उसे भर्ती से बाहर कर दिया। मामले के अनुसार इस अभ्यर्थी को उसके दस्तावेजों में जन्म तिथि गलत होने की बात कहकर उसे बाहर कर दिया गया। पत्र में आगे लिखा है कि अभ्यर्थी राहुल ने अधिकारियों को कहा कि मेरे दस्तावेजों में कोई गलती नहीं है, और यह किसी दूसरे के नहीं मेरे ही हैं। लेकिन उसकी एक नहीं सुनी गई।
वकील के साथ दोबारा सेना भर्ती कार्यालय पहुंचा अभ्यर्थी
वायरल पत्र में भर्ती अधिकारी कर्नल ऋषि दुबे पर गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायत पत्र में लिखा गया है कि खुद कर्नल दुबे ने अभ्यर्थी के साथ मारपीट की और उसके साथ गलत व्यवहार किया गया। पत्र में बताया जा रहा है कि अभ्यर्थी के पास एनसीसी सी सर्टिफिकेट भी है, और अब से पहले हुए रेगुलर आर्मी भर्ती में ग्राउंड फिट था। उसके पास एनसीसी सी सर्टिफिकेट है तो उसे एग्जाम में छूट थी। लेकिन उस भर्ती को ही सरकार ने रद्द कर दिया। हमने जब शिकायतकर्ता अभ्यर्थी राहुलपाल से बात की तो उसने इस शिकायत पत्र के बारे में बताया कि यह सच है कि यह शिकायत पत्र उसके द्वारा ही लिखा गया है। उसने हमें यह भी बताया कि वो इसके बाद अपने भाई और वकील के साथ एक बार फिर वाराणसी सेना भर्ती कार्यालय गया था। वहां पर सेना के एसएम से बात हुई है। अभ्यर्थी ने बताया कि उन्होंने कहा है कि एक एप्लीकेशन लिखकर दो कि मेरे दस्तावेज सही हैं, और उनकी जांच करा सकते हैं। इसके बाद अगर दस्तावेज सही पाए जाते हैं तो 6 दिसंबर को दौड़ के आखिरी मौका दिया जाएगा। इस मामले में आगे जो भी अधिक जानकारी हमें मिलती है तो उससे भी आपको अवगत कराया जाएगा।
एनसीसी कैडेट्स राहुल की फोटो
खबर को यूट्यूब पर देखने के लिए क्लिक कीजिए




