Views
G
आजमगढ़ जिले की पुलिस ने रेप के आरोपी को किया गिरफ्तार।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले की पुलिस ने शादी का झांसा देकर रेप की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी विगत दो वर्ष से शादी का झांसा देकर रेप की वारदात को अंजाम देता था। पीड़िता लोकलाज के कारण इस बात को छुपाती रही। दो वर्ष बाद जब आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया तो इस मामले में जहानागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। आरोपी द्वारा वारदात को अंजाम देने के कारण एक माह पूर्व पीड़िता ने बच्चे को भी जन्म दिया। इसके बाद भी आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही थी। इस विवेचना के आधार पर पुलिस ने सुनील पुत्र रामदास को हिरासत में ले लिया है।
परदेशी तिराहे से आरोपी गिरफ्तार
मामले की विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर घनश्याम यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद लगातार आरोपी की तलाश की जा रही थी। आरोपी सुनील कुमार द्वारा दो वर्ष पीड़िता के साथ शादी का वायदा कर रेप की घटना को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को परदेशी मोड़ से हिरासत में ले लिया है। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से आरोपी को जेल रवाना किया जाएगा।