आजमगढ़ के जहानागंज में शार्ट-सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर स्वाहा।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
दुकान में रखा समान जलकर खाक
आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के मंदे बाजार में मोहम्मद अख्तर की हार्डवेयर की दुकान है। शाम को अचानकर मोहम्मद अख्तर की दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलने लगी। आग की लपटें निकलते देख दुकान मालिक बाहर कर मदद की गुहार लगाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना में कोई मानवीय क्षति नहीं हुई है। वहीं फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया और दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया।
