आजमगढ़ में आठ लाख की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार:कर्मचारियों की मिलीभगत से लोगों के खाते से रुपए निकाल लेता था

Views
आजमगढ़ पुलिस ने आठ लाख की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)


आजमगढ़। आजमगढ़ पुलिस ने फर्जी खाता खोलकर किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जिले की पुलिस ने पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीड़ित ने दो नवंबर 2019 को पीड़िता लाल बहादुर ने गंभीरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई की आरोपी ने मेरे नाम से फर्जी खाता खोलकर फर्जी फोटो और दस्तखत कर आठ लाख रूपए का किसान क्रेडित कार्ड बनवाकर सिंडिकेट बैंक सरायमीर में अधिकारियों और कर्मचारियों से मिलीभगत कर पैसा निकाल या।
इस मामले में चार नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस की विवेचना के दौरान इस मामले में तीन नाम और प्रकाश में आए जिसके बाद अभियुक्तों की संख्या बढ़कर सात हो गई।
पांच गिरफ्तार, एक ने लिया स्टे
मामले की विवेचना कर रहे सब इंस्पेक्टर वीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि एक आरोपी ने न्यायालय से अरेस्ट स्टे ले रखा है। सातवां आरोपी लगातार फरार चल रहा है। सातवें आरोपी अशोक आनन्द को सरायमीर रेलवे स्टेशन के पास से हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा।