देवगांव कोतवाली में धूमधाम से मनाई गई देव-दीपावली:सुंदर-सुंदर रंगोलियों ने मोहा लोगों का मन, 6 हजार दीपों से जगमग हुई कोतवाली

Views
दीपों से जगमग हुई कोतवाली
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)

आजमगढ़। आज़मगढ़ के देवगांव कोतवाली प्रांगण में न्यू पुष्पांजलि परिवार की तरफ से कार्तिक पूर्णिमा की संध्या पर भव्य रुप से देव दीपावली मनायी गई। दीप प्रज्वलन के साथ ही पूरी परिसर को मनमोहक रंगोली से सजा दिया गया।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देवगांव कोतवाली प्रांगण में देव दीपावली का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ देवगांव प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे ने दीप प्रज्वलित करके किया। तदुपरांत समूचे कोतवाली प्रांगण में लगे दीपों को प्रजल्वित किया गया ‌तथा कोतवाली प्रांगण दीपों की छटा से जगमगाने लगा। दिये की रौशनी से पूरी कोतवाली जगमग हो उठी।
दीपोत्सव देखकर जगमगाई कोतवाली
दीप की रोशनी का दृश्य देखने से मालूम पड़ रहा था कि टिमटिमाते सितारे ज़मीन पर उतर आए हैं। आयोजन कर्ता व पुष्पांजलि परिवार के अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने बताया कि इस देव दीपावली का बहुत बड़ा महत्व है। दशकों पूर्व कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान भोले शंकर त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध करते हैं।
6 हजार से ज्यादा दिए जलाए गए
इसी दिन विष्णु भगवान ने मत्स्य का अवतार लिया था। इसीलिए इस कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है। इस अवसर पर पूरे परिसर को 6 हज़ार से अधिक दिए से सजाया गया साथ ही कोतवाली परिसर में तरह तरह की रंगोली बनायी गई, जो आकर्षण का केंद्र बनी रही।
ये सभी लोग मौके पर रहे मौजूद
इस अवसर पर सीओ मनोज कुमार रघुवंशी तथा देवगांव कोतवाल गजानंद चौबे के साथ अन्य स्टाफ़ व शशांक श्रीवास्तव , दीपक चौरसिया , वैभव चौरसिया और आकाश गुप्ता सहित अन्य क्षेत्रवासी भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।