आजमगढ़। आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की ने पिता पर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित बच्ची अपनी मां के साथ थाने पहुंची और पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
बता दें कि 10 नवंबर की रात 11:00 बजे के लगभग 11 वर्षीय लड़की अपने कमरे में सोई थी, वहीं उसकी मां भी थी। उसका पिता पहुंचा और अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया और अपनी पत्नी को जान से मारने की धमकी दिया। पीड़िता ने बताया कि मां के सामने ही हैवानी पिता ने दुष्कर्म किया। आज दोपहर मां बेटी दोनों थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज
थानाध्यक्ष रौनापार कौशल कुमार पाठक ने बताया कि 11 वर्षीय लड़की ने आपबीती बताई और अपने पिता के खिलाफ रेप की तहरीर दी है। पास्को एक्ट के साथ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घिनौनी घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई है।
शिकायत करने पर जान से मारने की दी धमकी
आरोपी पिता ने पुत्री के साथ लाख शोर मचाने के बाद भी दुष्कर्म कर दिया और उसकी पत्नी ने पुत्री को बचाने का लाख प्रयास किया। वही एक ना सुना और तो और अपने पत्नी और पुत्री की मां को जान से मारने की धमकी दिया। रौनापार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता को मेडिकल मुआयना व बयान के लिए भेजा जाएगा।
